साईं बाबा मंदिर में आज श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हवन-यज्ञ

पंजाब

मंदीप कौर
जलंधर छावनी के दशहरा ग्राउंड के पास स्थित साईं बाबा मंदिर में आज श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान नीलू जी, समाजसेवी विनय अग्रवाल जी, पंडित मुरारी मिश्रा जी, शिवचरण सिंह जी सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित मुरारी मिश्रा जी ने विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया, जिसमें विनय अग्रवाल जी ने भी श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ दीं। भक्तों ने साईं बाबा से सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सन्नी गिल, यशपाल, बिट्टू, सन्नी पाल सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद दोपहर में लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *