5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में भावना जी ने शानदार प्रदर्शन

खेल पंजाब

3 नवंबर 2026 (मंदीप कौर)
आज सरहिंद में आयोजित हंसली रन (Anshali Run) 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में भावना जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (Third Position) हासिल किया।
50 वर्ष की आयु में भी उन्होंने जिस उत्साह, मेहनत, लगन और शानदार फिटनेस का परिचय दिया है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है।
उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने के साथ-साथ सम्मानित भी किया गया। सबसे गर्व की बात यह है कि उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
भावना जी ने साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है। यदि हौसले बुलंद हों और मेहनत करने का जज्बा हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
भावना जी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं इंlढेरों शुभकामनाएं।
भावना जी, हमें आप पर गर्व है! 👏💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *