भक्ति वेदांत सम्मेलन एवं श्री तिरुपति बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे संत-महात्मा।
नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक 27 नवंबर : गीता कॉलोनी स्थित श्री स्वामी नारायण गिरि दशनाम संन्यास आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय भक्ति वेदांत सम्मेलन एवं श्री तिरुपति बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, धार्मिक हस्तियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
शोभायात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद जी महाराज (जम्मू), महामंडलेश्वर कमलेश्वर गिरि जी महाराज (वृंदावन धाम), महामंडलेश्वर कमलेश गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर आदित्य पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर शिवप्रेमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर अनंतानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर आनंद चेतन सरस्वती जी एवं महामंडलेश्वर कौशिकी गिरि जी महाराज (अंबाला) सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज, आश्रम की महंत महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, मुंबई से साध्वी अर्चना गिरि, स्वामी हरि नारायण गिरि जी महाराज (स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के शिष्य), हरिद्वार से स्वामी चेतनानंद जी महाराज, स्वामी लखन पुरी एवं स्वामी मनकामेश्वर गिरि सहित अनेक संत उपस्थित रहे। जालंधर से आदित्य पुरी एवं सीए जिंदर सहगल सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने सहभागिता की। उनके साथ एडवोकेट सुचेता एवं उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ भी उपस्थित रहे।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी और संत- महात्माओं के सानिध्य से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भगवान के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
यह धार्मिक आयोजन महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मंदिर की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि यह समारोह श्री 108 ब्रह्मलीन बाबा गुरु स्वामी शुकदेव गिरि जी महाराज की 38वीं पुण्यतिथि तथा गुरुदेव श्री 108 स्वामी सर्वानंद गिरि जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
समारोह के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक सत्संग होगा। तीन दिवसीय आयोजन का समापन 29 नवंबर को भंडारे के साथ किया जाएगा।

