भगवंत मान सरकार का ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स्ड स्टाफ को ठेके पर लाने का फैसला निष्पक्ष ढंग से लागू किया जाएगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

देश पंजाब

बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

चंडीगढ़, 2 जुलाई:

पंजाब के बिजली मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार द्वारा ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने तथा आउटसोर्स्ड स्टाफ को ठेके पर लाने की घोषणा की जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि इस फैसले को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष ढंग से लागू किया जा रहा है।

बिजली मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. की तीन यूनियनों, जिनमें तालमेल समिति, पावरकॉम ट्रांसको आउटसोर्स्ड यूनियन और आउटसोर्स्ड एम्प्लॉइज़ फेडरेशन शामिल थीं, के साथ बैठक की। मंत्री ने उन्हें फिर से आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कॉन्ट्रैक्ट ठेके पर रखे स्टाफ को पक्का करने, आउटसोर्स्ड वर्कर्स को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने और साथ ही उनकी अन्य सभी जायज़ मांगों को भी तेजी से हल करने के लिए सक्रिय रूप से प्रक्रिया कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार के इस फैसले से पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. में काम करने वाले 8,000 से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, बिजली मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी प्रक्रिया में तेजी लाने और सभी जायज़ मांगों को फास्ट-ट्रैक मोड में हल करने का निर्देश दिया।

इस दौरान सी.एम.डी. डॉ. बसंत गर्ग ने भी कर्मचारी यूनियनों के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज़ मांगों को योजनाबद्ध तरीके से हल किया जाएगा और बिजली विभाग द्वारा कर्मचारियों के हित में अध्यादेश के प्रावधानों का शब्दश: पालन किया जाएगा।

बैठक के दौरान एस.एस.पी. खन्ना डॉ. दरपन आहलूवालिया, निदेशक (जनरेशन) इंजीनियर पुनीरदीप सिंह बराड़ सहित अन्य अधिकारी और यूनियनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *