हरियाणा के मुख्य मंत्री ने आज तक आमने सामने अखबार हरियाणा संस्करण किया लांच
नई दिल्ली आज तक आमने सामने
08 जुलाई [ब्यूरो चीफ आज तक आमने सामने] :=राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने ने अपनी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के कारण मीडिया जगत एवं समाज में विशेष स्थान बनाया है। धार्मिक समाजिक कार्यों जरूरतमंद परिवारों को यथायोग्य समर्थानुसार सहयोग एवं जनकल्याणार्थ हेतु सदैव अग्रणी रहते है। पिछले छह वर्षों से राष्ट्रीय मीडिया समूह की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना की ओर से पंजाब प्रदेश स्तरीय संस्कृतिक समरोह जलंधर में निरंतर अयोजित हो रहा है।केंद्र सरकार,प्रादेशिक सरकारों एवं राज्य सरकार के मंत्रीमंडल,संत समाज,धार्मिक,समाजिक, मीडिया समूहों के प्रतिनिधिमंडल,आम-खास, गणमान्य, शास्त्रीय संगीतज्ञ,सूफी एवं लोक गायकों के अतिरिक्त हर क्षेत्र मे नाम कमाने वालों ने समरोह मे पहुँच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। आज मीडिया समूह प्रबंधक निदेशक एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना ने हरियाणा के मुख्य मंत्री मान्यवर महोदय श्री नायब सिंह सैनी से विशेष मुलाकात करके पेश आ रही समस्याओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। मान्यवर महोदय ने गहन विचार करते हुए समस्याओं का समाधान करके मार्ग दर्शक किया। सक्सैना ने उन्हें आज तक आमने सामने अखबार का हरियाणा संस्करण भेंट किया। उन्होंने उक्त अखबार के हरियाणा संस्करण में प्रकाशित खबरों की प्रशंसा करते हुए ,अखबार लांच किया। राष्ट्रीय मीडिया समूह के प्रबंधक निदेशक एवं प्रमुख संपादक सक्सैना ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय की ओर से हरियाणा प्रदेश हेतु उक्त अखबार लांच करने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

