शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा

पंजाब

होशियारपुर,जॉली 23 जुलाई: पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति अभियान को आगे बढ़ाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया गया है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर फर्नीचर, स्वच्छ वातावरण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके।

विधायक जिंपा ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल वैशाली चड्डा, दीपक वशिष्ट, पार्षद जसवंत राय, पार्षद राज रानी, यूथ कोऑर्डिनेटर प्रितपाल, लखबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *