मान सरकार की रोज़गार उपलब्ध करवाने की मुहिम जारी*

करियर पंजाब ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮਕਾਜ਼

*राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा 3 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र वितरित*

*सरकारी भर्ती मुख्यमंत्री के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने और विभागों में नई ऊर्जा भरने का प्रयास: हरदीप सिंह मुंडियां*

*चंडीगढ़, 15 सितंबर:*एस सक्सेना

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने और सरकारी तंत्र को और मज़बूत करने की प्रतिबद्धता के तहत पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा आज तीन नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित अपने कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, तनदेही और लगन के साथ लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं की योग्यता के अनुसार उन्हें रोज़गार देने के लिए दिन-रात काम कर रही है और भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न की जा रही है ताकि मेहनती युवाओं का सरकारी व्यवस्था में विश्वास और मज़बूत हो सके।

बता दें कि इन क्लर्कों की भर्ती प्रक्रिया पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से पारदर्शी ढंग से पूरी की गई है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में अर्पित, राजविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। इस दौरान नवनियुक्त उम्मीदवारों के परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। नवनियुक्त कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे विभाग की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और राज्य की प्रगति में अपना बनता योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *