लाजवंती मल्टीपर्पस आउटडोर स्टेडियम में आज होगा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन
– 11 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
– सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन
होशियारपुर, 29 मार्च: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी कि 30 मार्च को होशियारपुर जिले के पूर्व सैनिकों (ईएसएम), वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं के लिए मुख्यालय 91 सब एरिया और मुख्यालय 11 कोर, जालंधर के तत्वावधान में लाजवंती मल्टीपर्पस आउटडोर स्टेडियम में एक पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसे आम नागरिक भी देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि समागम सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर के निर्देशानुसार, आज रैली की तैयारियों को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम टांडा व सहायक कमिश्नर होशियारपुर पंकज कुमार ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समागम स्थल पर बैठक की। उन्होंने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें सम्मानित करना है।
रैली का संकल्प “वीरों का सम्मान, देश का अभिमान” है, जो इसके मूल मंत्र “मिलाप, स्वास्थ्य, सम्मान और समाधान” के अनुरूप है। यह आयोजन पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं के सम्मान और कल्याण की आवश्यकता को रेखांकित करेगा और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक स्थायी संपर्क स्थापित करेगा।
पंकज कुमार ने बताया कि इस रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और सैनिकों की विधवाएं शामिल होंगी। इसलिए सिविल विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं संबंधी भी स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल एस.पी. कुलकर्णी, एसपी नवनीत कौर गिल, लेफ्टिनेंट जनरल(रिटा.) ढिल्लों, डीएसपी मनप्रीत शींहमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।