पंजाब में DJ बंद करवाने गई पुलिस पर हमला, ASI बुरी तरह से जख्मी

पंजाब

आज तक आमने-सामने: पंजाब के मोगा में डीजे बंद करवाने गए

पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में ASI सूबा सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत पर डीजे बंद करवाने आए थे

मोगा के डीएसपी ने बताया कि 29 जून की रात को शिकायत मिली थी कि पड़ोसियों के घर में काफी तेजी से डीजे बज रहा है और कुछ लोग नशे का सेवन करके हंगामा भी कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ASI सूबा सिंह और गुरभेज सिंह डीजे बंद करवाने के लिए मौके पर पहुंचे।

डीजे बंद करने को कहा तो विरोध किया

उन्होंने आगे बताया कि जब पुलिस ने वहां पर पहुंचकर डीजे बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस की टीम को घेर लिया और उन पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें ASI सूबा सिंह जख्मी हो गए। हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निरंजन सिंह, हरतेज, राकेश कुमार, मोनू यादव और मनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की
नाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *