– ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 493वें दिन 150 नशा तस्कर 26.2 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

देश पंजाब

चंडीगढ़, 7 जुलाईः आज तक आमने सामने

राज्य में चल रहे अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 168वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 1070 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक अभियान- की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

168वें दिन पुलिस टीमों ने 10 हथियारों सहित 597 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 45,263 हो गई है।

इसके अलावा, 406 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 11 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 493वें दिन भी जारी रखते हुए आज 150 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 26.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 22 किलोग्राम भुक्की, 434 नशीली गोलियां तथा 6,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही, केवल 493 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 72,397 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *