‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ अभियान के तहत नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान आयोजित

पंजाब

मनदीप कौर

होशियारपुर, 10 जुलाई: नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि 9 जुलाई को सुबह नगर निगम के अधिकारियों, कार्यालयी स्टाफ एवं सैनिटेशन विभाग द्वारा ‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ अभियान के अंतर्गत दशहरा ग्राउंड में ‘प्लास्टिक पिकिंग प्लॉगिंग ड्राइव’ का आयोजन किया गया।

इस अभियान में सरकारी कॉलेज के लगभग 50 से 60 विद्यार्थियों ने अपने प्रोफेसर रणजीत एवं प्रोफेसर अश्विनी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) हेतु एम.आर.एफ. सेंटर भेजा गया।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने शहरवासियों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

अंत में इस अभियान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *