5 जुलाई को होशियारपुर के 50 वार्डों के लिए 1.33 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

पंजाब

मनदीप कौर होशियारपुर, जुलाई: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर 5 जुलाई को होने वाले मतदान संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर सेनू दुग्गल ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार के साथ चुनावी प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि नगर निगम के 50 वार्डों के लिए कुल 1,33,569 मतदाता 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए 139 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि चुनावों के मद्देनजर 12 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां सुरक्षा एवं निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह भी उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आईएएस अधिकारी एवं चुनाव ऑब्जर्वर सेनू दुग्गल का कैंप कार्यालय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सिविल लाइंस, होशियारपुर में स्थापित किया गया है। चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत अथवा जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर 94787-84338 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह को नगर निगम चुनावों के लिए पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में गुरप्रीत सिंह चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करने के साथ-साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करेंगे।

उनका कैंप कार्यालय भी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सिविल लाइंस, होशियारपुर में स्थापित किया गया है। जिला निवासी एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े व्यक्ति कानून-व्यवस्था अथवा सुरक्षा संबंधी किसी भी विषय पर उनसे मोबाइल नंबर 99881-36351 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *