जालंधर (चेतन पूरी), 5 अगस्त। अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस, जालंधर में दोआबा जोन के सभी नवनियुक्त चेयरमैन एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रवाल समाज के संगठनात्मक विस्तार, समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन की कमियों में सुधार तथा पूरे पंजाब में अग्रवाल सभाओं के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती समय की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा रखे गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि समाज से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों एवं मांगों को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि उनका उचित समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक के उपरांत श्री अश्वनी अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त चेयरमैनों एवं पदाधिकारियों का परना भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया और समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज श्री अविनाश सिंगला ने सभी चेयरमैनों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर अग्रवाल समाज के हितों की रक्षा और उसके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
बैठक में अग्रवाल भलाई बोर्ड जिला जालंधर के चेयरमैन श्री महेश गर्ग, होशियारपुर विधानसभा चेयरमैन श्री रोहित कुमार अग्रवाल, अग्रवाल समाज के प्रधान श्री अश्वनी अग्रवाल, चेयरमैन श्री मुनीश गुप्ता, श्री रविंदर कुमार, श्री अमित गोयल, श्री रविकांत, श्री रजनीश मित्तल, श्री भूषण कुमार, श्री शिव शंभू, श्री राजन गुप्ता, कपूरथला विधानसभा चेयरमैन श्री अरुण अग्रवाल, फगवाड़ा विधानसभा चेयरमैन श्री कैलाश गुप्ता सहित अग्रवाल भलाई बोर्ड के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

