महाराणा प्रताप सेना की ओर से सुरिंद्र कुमार सक्सैना ( एस के सक्सेना ) को “पंजाब प्रदेश अध्यक्ष” मनोनीत
उक्त नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा,दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी :जीवा नंद शर्मा
नई दिल्ली : दिसंबर 25 [ पंजाब ब्यूरो चीफ,कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा आमने सामने]:= नवनियुक्त पंजाब प्रदेश अध्यक्ष ने प्रैस वार्तालाप दौरान करते हुए जानकारी सांझी की।उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप सेना का कैंप कार्यलघ 186 नार्थ एवेन्यू, नई दिल्ली में है। जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के हित हेतु समाज में एकता एवं अखंडता को कायम रखते हुए।राष्ट्र के विकास एवं खुशहाली हेतु कार्य करना एवं अपने स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु समाज एवं बिरादरी को एकजुट करते हुए सशक्तिकरण करना इत्यादि। जरूरतमंद परिवारों की यथायोग्य समर्थानुसार सहयोग प्रदान करना।उक्त संगठन का विस्तार संपूर्ण भारत में हो रहा है। डाॅ राजवर्धन सिंह परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जीवा नंद शर्मा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन की टीम निष्ठा एवं कर्मठता से संपूर्ण भारत में कार्यरत है। जलंधर [पंजाब] के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार सक्सैना की समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उक्त सेना की राष्ट्रीय कार्य कमेटी ने उन्हें पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन के राष्ट्रीयअध्यक्ष,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के समूह पदाधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वह संगठन के नियमों का पालन करते हुए सिध्दांतों एवं नीतियों के अनुसार निष्ठा एवं कर्मठता से जिम्मेदारी निभाएंगे।

