महाराणा प्रताप सेना रजि: इकाई पंजाब ने मनाई महाराणा प्रताप जी की जयंती
महाराणा प्रताप जी की जयंती पर किया कोटि कोटि नमन : एस के सक्सैना ,मनदीप कौर
जलंधर [पंजाब]:= कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ आमने सामने : 👆महाराणा प्रताप सेना डॉ. राजवर्धन सिंह परमार संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष , वीर शिरोमणी,राष्ट्रीय गौरव, महान शूरवीर,मेवाङ-मुकुट महाराणा प्रताप जी की जयंती बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उक्त कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय एवं दिल्ली प्रभारी एस के सक्सैना, मैडम मनदीप कौर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आई जी सुरिंद्र सिंह सोढी और ग्रुप ऑफ मीडिया से चेयरपर्सन डॉ रजवारिंदर कौर विशेष तौर पर महान शूरवीर की जयंती पर नमन करने पहुँचे इसके अतिरिक्त सेना के सदस्य उपस्थित थे। साथ मे आज जिला के वाईस प्रधान अमनदीप खन्ना को उमनी कार्यपारणाली देखते हुय आज इनको जिला प्रधान नियुक्त किया गया महाराणा प्रताप जी की फोटो पर पुष्प मालाएँ एवं पुष्प अर्पित करके श्रद्धापूर्वक नमन किया। पंजाब प्रदेश प्रधान मैडम मनदीप कौर ने अपने संबोधन में बताया कि महाराणा प्रताप जी ने अपनी मातृ भूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले त्याग, वीरता, संघर्ष,शौर्य और प्रराक्रम के वीर शिरोमणि हैं। ऐसे महान शूरवीर को शत्-शत् नमन। एस के सक्सैना ने महाराणा प्रताप जी नमन करते हुए अपने संबोधन में बताया कि उनके स्वाभिमान,साहस और त्याग के संदेश हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। राजपूतों की आन बान,शान और भारतीय इतिहास के अमर योद्धा की जीवनी पर विस्तृत जानकारी सांझी की। महाराणा प्रताप जी ने अधर्मी शासन की गुलामी को नकार कर स्वाधीनता के संघर्ष को चुन कर समस्त देशवासियों के वीरता की ऐसी मिसाल कायम कर दी, जो कि आने वाले युगों तक जन जन में धर्म एवं राष्ट्र प्रेम की असीम उर्जा का संचार कर प्रेरित करती रहेगी। सुरिंद्र सिंह सोढी ने भी महान सपूत महाराणा प्रताप जी को कोटि कोटि नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान बाँट कर खुशी का इजहार किया।

