राज्य स्तरीय संस्कृतिक समरोह हेतु महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ राजवर्धन सिंह परमार को दिया निमंत्रण पत्र
समरोह की सफलता हेतु मंगल कामनाएँ : डाॅ राजवर्धन सिंह परमार
नई दिल्ली : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा, ब्यूरो चीफ आमने सामने] := महाराणा प्रताप सेना पंजीकृत इकाई पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने के प्रबंधक/प्रमुख संपादक एस के सक्सैना डायरेक्टर मनदीप कौर की ओर से जलंधर [पंजाब] में एक विशाल समरोह दिनांक शनिवार तिथि 14 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल, अन्य प्रदेशीय मंत्रिमंडलों, उच्च स्तरीय गणमान्य, अंतर्राष्ट्रीय/प्रदेशीय संगीतकार,कलाकार, अलग अलग क्षेत्रों के सुप्रसिद्ध गणमान्य विशेषकर विराजमान हो कर समरोह को शोभायमान करेंगे। इस कड़ी के अंतर्गत मान्यवर महोदय डाॅ राजवर्धन सिंह परमार को महाराणा प्रताप सेना संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी सहित निमंत्रण पत्र भेंट किया। डाॅ परमार ने सक्सैना को उक्त समरोह की सफलता हेतु मंगलकामनाएँ करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
समरोह हेतु यथायोग्य सहायतार्थ हेतु भी विचार विमर्श आदान प्रदान हुआ। उन्होंने अश्वासन दिया कि वह राष्ट्रीय टीम के साथ उक्त समरोह में अवश्य उपस्थित होंगे।

