महाराणा प्रताप सेना रजि: पंजाब इकाई की विशेष मीटिंग जलंधर में हुई अयोजत
राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के पदाधिकारी एस के सक्सेना मुख्य अतिथि मीटिंग में हुए विराजमान
जलंधर : 06 जून [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा, ब्यूरो चीफ आज तक आमने सामने] := सर्व जनकल्याणार्थ, त्याग एवं बलिदान के कारण वीर शिरोमणी, राष्ट्रीय गौरव, महान शूरवीर,मेवाड मुकुट महाराणा प्रताप जी का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरी अक्षरों में सुशोभित है। महाराणा प्रताप सेना रजि: इकाई पंजाब की विशेष मीटिंग स्थानीय सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष मनदीप कौर की अध्यक्षता में अयोजित हुई। जिसमें संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के पदाधिकारी मान्यवर महोदय एस के सक्सेना विशेष तौर पर मुख्य अतिथि विराजमान हुएf। सुरिंद्र सिंह सोढी, सेवानिवृत्तआई जी के अतिरिक्त धार्मिक एवं समाजिक संगठनों प्रतिनिधिमंडलों तरना दल से बाबा हरीश सिंह,बाबा करण सिंह, पंच मुखी वीर हनुमान सेना अध्यक्ष पारस मल्होत्रा,हरजिंदर सिंह गोराया, लाडी संसारपुर, ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी के अशोक वाल्मिकी एवं प्रदेश की कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सर्व कल्याणार्थ प्रार्थना एवं महाराणा प्रताप जी की जय घोष के साथ मीटिंग की शुरुआत हुई। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मैडम मनदीप कौर ने मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्यों का अभिनंदन करते हुए समय पर पहुँचने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि किसी भी संगठन की उचित कार्यप्रणाली हेतु एकता,आपसी तालमेल,निष्काम कार्य करने की भावना, एवं अनुशासन इत्यादि का होना अति अनिवार्य है। संगठन की उचित कार्यप्रणाली के कारण ही संगठन का विस्तार हो रहा है। इस कङी के अंतर्गत जलंधर से नारी शक्ति एवं सदस्यों ने संगठन में शामिल हुए। राष्ट्रीय पदाधिकारी एस के सक्सेना एवं मैडम मनदीप कौर ने संगठन में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए सिरोपा भेंट करते हुए सम्मानित किया एवं कुछेक को जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र भी दिए। सक्सेना ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन में सभी को बनता मान सम्मान दिया जा रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य महाराणा प्रताप जी के सिद्धांतों जैसे कि स्वतंत्रता,स्वाभिमान,मातृ भूमि के प्रति निष्ठावान, नारी एवं प्रकृति प्रेम, त्याग एवं संघर्ष इत्यादि को अपनाकर समाज को एकता,अखंडता एवं सशक्तिकरण के सूत्र में पिरोकर महाराणा जी के सपनों को साकार करना है। यह संगठन राजधानी दिल्ली से पंजीकृत है एवं संपूर्ण भारत में कार्यरत है।उन्होंने संगठन में नयें शामिल हो रहे सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु मंगल कामनाएँ दी। जिला जलंधर के अध्यक्ष अमन खन्ना, उपाध्यक्ष अभिलाष चंद्र गिल के नेतृत्व में उनकी टीम के सभी सदस्यगणों हरदीप सिंह,ध्रुव क्षेत्री,गगन, एडवोकेट संगीता सोनी,संदीप छाया,करण प्रताप सिंह,रिशव कुमार,दलजीत सिंह,सागर,महावीर,गुरविंदर सिंह गड्शंकर एवं सरोज पाटेल इत्यादि द्वारा किया गया मीटिंग का प्रबंध अति प्रशंसनीय रहा। जलंधर टीम ने बहुसंख्या में सदस्यों को संगठन में शामिल करवा कर विशेष योगदान प्रदान किया है। मुख्य अतिथि एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मैडम मनदीप ने जलंधर की समूह टीम का मीटिंग अयोजित करवाने एवं बहुसंख्या में नयें सदस्यों एवं नारी शक्ति को संगठन के साथ जोड़ने एवं सम्मानित करने हेतु आभार व्यक्त किया। संगठन की ओर से मीटिंग में हाज़रीन अलग अलग संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उपरांत महाराणा प्रताप जी की जय घोष के साथ मीटिंग संपन्न हुई एवं सभी ने जलपान ग्रहण किया।

