राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने की प्रबंधकीय कमेटी ने मान्यवर महोदय श्री वरजीत वालिया आई ए एस डिप्टी कमिश्नर जलंधर को सम्मानित किया

राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने की प्रबंधकीय कमेटी ने मान्यवर महोदय श्री वरजीत वालिया आई ए एस डिप्टी कमिश्नर जलंधर को सम्मानित किया

जलंधर : मई 04 [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा,ब्यूरो चीफ आज तक आमने सामने]:= अनुकरणीय सेवाएँ प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने ने देश विदेश में एक विशेष पहचान बनाई है। प्रबंधकीय कमेटी की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से सच्चाई प्रस्तुत करना, समाजिक,धार्मिक कार्यो एवं जरूरतमंद परिवारों को यथायोग्य समर्थानुसार सहयोग देने हेतु सदैव अग्रणी रहना है। अपनी संस्कृति को प्रफुल्लित करने हेतु पिछले छह वर्षों से राज्य स्तरीय संस्कृतिक समरोह [ स्टेट स्टार नाइट अवार्ड] अयोजित करवा रहे हैं। इस कड़ी के अंतर्गत जलंधर [पंजाब] में राज्य स्तरीय संस्कृतिक समरोह [ स्टेट स्टार नाइट अवार्ड] 14 फरवरी 2026 को अयोजित हुआ था जिसमें केंद्र सरकार,राज्य सरकारों, पंजाब सरकार के मंत्रीगणों, राजनेताओ,गणमान्यों, उच्च शख्सियतों, उच्च पदाधिकारियों, शास्त्रीय संगीतज्ञों, संगीतकारों एवं लोक गायकों एवं उभरते कलाकारों के अतिरिक्त देश विदेश से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आज मीडिया समूह की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना ने मान्यवर महोदय श्री वरजीत वालिया, आई ए एस डिप्टी कमिश्नर जलंधर से विशेष भेंट करके अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। मान्यवर महोदय वालिया ने मार्ग दर्शक करने हेतु अमुल्य समय देकर कृतार्थ किया। मीडिया समूह की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना ने मान्यवर महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान चिंह,वस्त्र दोशाला भेंट करते हुए सम्मानित किया।