चंडीगढ़ : 02 जुलाई [ ब्यूरो चीफ, आज तक आमने सामने]
पंजाब पुलिस ऑफ इनवेस्टिगेशन की ओर से संशोधित गाइडलाइंस जारी
चंडीगढ़ : 02 जुलाई [ ब्यूरो चीफ, आज तक आमने सामने] := पंजाब प्रदेश में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों की जांच के ले कर पंजाब पुलिस के स्पेशल डी.जी.पी एवं पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के निदेशक माननीय एल.के.यादव ने प्रदेश में कानून,अमन- शांति एवं धार्मिक आस्था की मर्यादा को कायम रखने हेतु अति प्रशंसनीय कदम उठाया। उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस, प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को लिखित में आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेअदबी से जुड़े हर मामले में एक जैसी सम्मानजनक भाषा का उपयोग अनिवार्य है।इस प्रकार अब बेअदबी मामलो की जांच के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी समान्य कानूनी या प्रशासनिक भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे। नयें आदेशानुसार अब जांच संपूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं संवेदनशील होगी। किसी भी दस्तावेज में ऐसी शब्दावली का प्रयोग नहीं होगा जो अपमानजनक हो। उन्होंने अपने निर्देश पत्र में 52 धार्मिक शब्दों और उनके उचित प्रयोग का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए संशोधित गाइडलाइंस को अपनाने हेतु आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत न हो एवं विवाद की स्थिति पैदा हो।

