राष्ट्रीय मीडिया समूह के प्रबंधकीय सदस्यों की ओर से पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डायरेक्टर मान्यवर महोदय एल के यादव से : विशेष मुलाकात

देश

ब्यूरो आज तक आमने-सामने चंडीगढ़ जुलाई 02

अमुल्य समय देकर मार्ग दर्शक करने हेतु डायरेक्टर [ पी बी आई] का हार्दिक आभार व्यक्त किया : एस के सक्सैना

चंडीगढ़ जुलाई 02 [ ब्यूरो चीफ, आज तक आमने सामने] := राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने ने अपनी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के कारण मीडिया जगत एवं समाज में विशेष स्थान बनाया है। वह धार्मिक समाजिक कार्यों, जरूरतमंद परिवारों को यथायोग्य समर्थानुसार सहयोग एवं जनकल्याणार्थ हेतु सदैव अग्रणी रहते है। पिछले छह वर्षों से राष्ट्रीय मीडिया समूह की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना की ओर से पंजाब प्रदेश स्तरीय संस्कृतिक समरोह जलंधर में निरंतर अयोजित करवा रहे हैं। केंद्र सरकार,प्रादेशिक सरकारों एवं राज्य सरकार के मंत्रीमंडल,संत समाज,धार्मिक,समाजिक, मीडिया समूहों के प्रतिनिधिमंडल,आम-खास, गणमान्य, शास्त्रीय संगीतज्ञ,सूफी एवं लोक गायकों के अतिरिक्त हर क्षेत्र मे नाम कमाने वालों ने समरोह में पहुँच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। आज मीडिया समूह की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना ने पंजाब ब्यूरो इनवेस्टिगेशन के डायरेक्टर माननीय एल.के.यादव जी से विशेष मुलाकात करके पेश आ रही समस्याओं के समाधान हेतु विचार प्रस्तुत किए। मान्यवर महोदय ने गहन विचार करते हुए समस्याओं का समाधान करते हुए मार्ग दर्शक किया। मैडम मनदीप कौर एवं एस के सक्सैना ने माननीय डायरेक्टर महोदय की ओर से अमुल्य समय देने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अंग वस्त्र [दौशाला] एवं स्मृति सम्मान चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *