आईएएस अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल चुनाव ऑब्जर्वर एवं आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त

पंजाब

मनदीप कौर होशियारपुर, 4 जुलाई:
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम होशियारपुर चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। आयोग की ओर से आईएएस अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल को चुनाव ऑब्जर्वर तथा आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह को पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में डॉ. सेनू दुग्गल चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करने के साथ-साथ निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे और चुनाव से जुड़ी शिकायतों एवं अन्य मामलों का संज्ञान लेंगे। उनका कैंप कार्यालय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सिविल लाइंस, होशियारपुर में स्थापित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर 94787-84338 पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में गुरप्रीत सिंह चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का लगातार निरीक्षण भी उनके जिम्मे रहेगा।
गुरप्रीत सिंह का कैंप कार्यालय भी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सिविल लाइंस, होशियारपुर में स्थापित किया गया है। जिला निवासी तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े व्यक्ति कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था अथवा चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या के लिए उनसे मोबाइल नंबर 99881-36351 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *