समय की मांग ग्रुप ऑफ मीडिया पत्रकारों की शान
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु एक मंच पर एकत्रित होना अति अनिवार्य – एस के सक्सेना
राष्ट्रीय मीडिया समूह ग्रुप ऑफ नैशनल मीडिया आर्गनाइजेशन (रजि) का संपूर्ण भारत में हो रहा विस्तार l
नई दिल्ली : [ ग्रुप ऑफ मीडिया राष्ट्रीय ऑर्गनीजेशन कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा चेयरमैन,एस के सक्सैना अध्यक्ष ,प्रमोद कोशिक, रजवर्धन सिंह परमार चीफ पैट्रन, उपाध्यक्ष,रजवारिंदर कौर चेयरपर्सन, मनदीप कौर चेयरपर्सन,उदय रणदेव सचिव,गुरप्रीय राणा मनीष तिवारी कानूनी सलाहकार,अर्चना मदेवर उपाध्यक्ष महिला विंग,सोनू समयाल संयुक्त सचिव, डॉ संजीव कुमारी उपाध्यक्ष महिला विंग,जीवा नंद शर्मा प्रमुख पैट्रन] := मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही सच्चाई कुछेक राजनेताओं,उच्च अधिकारियों एवं दिखावटी गणमान्यों को हजम नहीं हो रही। जिसके फलस्वरूप संबंधित मीडिया चैनल, अखबार के संपादकों एवं स्टाफ को झूठे मामलों में फंसा कर डराया धमकाया जाता है एवं पुलिस एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर कटवा कर शरीरिक एवं मानसिक पीड़ित किया जा रहा है। यहां तक की सच्च परोसने वाले अखबारों एवं चैनल को बंद करवाने हेतु सख्त रूख अपना कर पर मीडिया को दबाया जा रहा है। इस प्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को गुलामी की जंजीरों में बांध कर रखने हेतु तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जब कि मीडिया लोगों का अवाज को बुलंद करके सरकार तक पहुँचाता है एवं सरकार आदेशों एवं जनकल्याणार्थ योजनाओं को निस्वार्थ लोगों तक पहुँचा कर एक कङी की भूमिका निभा रहा है। अब समय चीख चीख कर पुकार कर रहा है कि मीडिया एक मंच पर एकत्रित हो जाओ,अभी भी समय है अन्यथा आने वाली नई पीढ़ी को क्या जबाब दोगे। “संघे शक्ति सर्वदा” एवं एकता में ही शक्ति के मूल सिद्धांत को अपना कर हमें अपने स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा करनी होगी। शास्त्रोनुसार एवं महापुरुषों ने हमें अनेक उदाहरण दे कर समझा रहे हैं सूत का एक एक धागा हवा के झोंके या थोड़े से दबाव से टूट जाते है, जब यदि सुत धागों को मिला कर एक मोटा रस्सा बना कर हाथी को भी बाँध सकते हैं। मधुमक्खियों से कोई इतनी जल्दी शरारत नहीं करता क्यों कि वे झुंड में रहती हैं जब कि गली में एक अकेले कूकर को ऐसे खाली हाथ डरा सकते है जब कुत्तों को झुंड का मुकाबला करना कठिन है। ऐसे एकजुट रहने हेतु समय हमें सुचेत कर रहा है। इस प्रकार मीडिया समूहों को एकजुट करके एक ही मंच पर लाने हेतु ग्रुप ऑफ मीडिया नेशनल आर्गनाइजेशन रजि: का गठन किया गया है। उक्त संगठन का विस्तार संपूर्ण भारत के सभी राज्यों में हो रहा है एवं मीडिया समूहों का सहयोग मिल रहा है। इस संगठन में वरिष्ठ मीडिया की गणमान्य शख्सियते मार्ग दर्शक कर रही हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य मीडिया परिवारों के स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा करना, बीमा योजना, मीडिया परिवारों की बेटियों की शादी हेतु शगुन योजना,पत्रकारों हेतु पैंशन योजना,बिल्कुल निःशुल्क कानूनी मशवरा, बच्चों की शादी हेतु लोन उधारी सुविधा धन राशि 25 हजार तक, बच्चों की पढ़ाई हेतु योजना, मीडिया परिवार का हर सुख दुख में साथ निभाना,सरकारों को मीडिया सदस्यों एवं उनके परिवारों हेतु लाभप्रद योजनाएँ जारी करवाने हेतु समय समय पर अवगत करवाया जाएगा। उनके एवं परिवारों हेतु स्वास्थ्य संबंधित एवं बच्चो की उच्च शिक्षा हेतु सरकार से विशेष पैकेज जारी करवाना।मीडिया सदस्यों स्वाभिमान एवं सुरक्षा को यकीनी बनवाना। रिपोर्टिंग के दौरान परिवहन बस सर्विस बिल्कुल निःशुल्क करवाना बच्चों की स्कूल/कालेज फीस एवं मैडिकल चैकअप एवं लैब टैस्ट में विशेष छूट इत्यादि अन्य कई जनकल्याणार्थ मुद्दे विचाराधीन है। इस प्रकार उक्त मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सक्सैना ने सभी मीडिया समूहों अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता को कायम रखने एवं हमे अपने स्वाभिमान/अधिकारों की रक्षा एवं अपनी/परिवार की सुरक्षा हेतु एकजुट हो कर एक मंच पर आना ही होगा। इस प्रकार सभी मीडिया समूहों से अनुरोध हो कि राष्ट्रीय मीडिया समूह ग्रुप ऑफ मीडिया आर्गनाइजेशन रजि: की सदस्यता शीघ्र ग्रहण करें।

